Friday, October 23rd, 2026

राहुल के समर्थन में उतरे टीएस सिंहदेव

रायपुर
सीडब्ल्यूसी की बैठक के बीच  स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर उतर आए हैं। सिंहदेव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से कहा, राहुल गांधी भारत में एकमात्र नेता हैं जो भाजपा-आरएसएस की विचारधारा को चुनौती देते हैं। भारत के विचार के लिए उनकी लड़ाई पूरे देश में लाखों कांग्रेस कार्यकतार्ओं की भावना को मजबूत करती है। उनकी ईमानदारी फासीवादियों को डराती है। वह ऐसे नेता हैं जिनकी कांग्रेस और भारत को जरूरत है!

 

#TS Singhdev

Source : Agency

पाठको की राय