Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ में ट्रक बने आग का गोला तो आग में झुलसे दो भाई, ट्रेन ने शख्स को कुचला

बेमेतरा-कबीरधाम.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा-कबीरधाम जिले के बॉर्डर गांव बैजी और अगरी में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए है। कवर्धा-जबलपुर नेशनल हाईवे में रविवार रात व आज सुबह ट्रक आपस में भिड़ गए। इस भिड़ंत में चार ट्रकों में आग लग गई। पहला सड़क हादसा रात के समय ग्राम अगरी में हुआ, यहां पर पुलिस टीम लोकसभा चुनाव को लेकर बोलेरो वाहन की जांच कर रही थी।

इसी दौरान रायपुर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मारते हुए आगे कवर्धा की तरफ से आ रहे ट्रक से जा भिड़ा। इसके बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई। ट्रक के चालक व कंडेक्टर जैसे-तैसे कूद कर जान बचाई। ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो वाहन खेत में जा घुसी। इसमें सात लोग सवार थे। राहत की बात है कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है। रात के समय पुलिस ने दमकल विभाग को सूचना दी। देर रात तक आग को काबू पाया गया। इसी प्रकार दूसरा सड़क हादसा ग्राम बैजी में आज सुबह करीब 9 बजे हुआ है। एक ट्रक व एक कंटेनर कवर्धा की ओर से बेमेतरा जा रही थी। तभी कंटेनर अपने सामने जा रही ट्रक से भिड़ गया। इस हादसे में दोनों ट्रक में आग लग गई। हादसे में कंटेनर का वाहन चालक गंभीर रूप से घायल है, जिसे उपचार के लिए बेमेतरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

#truck fire

Source : Agency

पाठको की राय