Monday, October 19th, 2026

समस्तीपुर में ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

समस्तीपुर
समस्तीपुर जिले में रविवार की सुबह हुए दर्दनाक हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझा कर लोगों को शांत कराया और जाम को हटवाया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक हसनपुर के पटसा गांव के रहने वाले थे। अपने गांव से युवक सिन्घिया जा रहे थे। इस बीच तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर फरार हो गया। 

 

#Truck trampled

Source : Agency

पाठको की राय