Friday, October 23rd, 2026

बिहार में एनएच पर ट्रक ने SUV में मारी टक्कर, पांच की मौत; आठ घायल; बारात से लौट रहे थे सभी

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर में बारात से लौट रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गये। उन घायलों में 2 की हालत बेहद गंभीर है। बारात चकिया से लौट रही थी। इस घटना में मरने वालों में चालक सोहन महतो (40), विपिन महतो (50), कारी धांगर (32), प्रद्युमन धांगर (30), इंद्रकुमार धांगर (40) शामिल हैं। सभी मृतक रूनी सैदपुर थाना क्षेत्र सीतामढ़ी के रहने वाले थे।

घटना मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरी थाना क्षेत्र एनएच 77 के समीप की है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सभी लोग पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से बारात से लौट रहे थे। इसी दौरान में मुजफरपुर सीतामढ़ी एनएच 77 पर एक ट्रक में बाराती से भरी हुई सुमो गोल्ड वाहन ने टक्कर मार दिया, जिसमें गाड़ी में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक की मौत इलाज के दौरान हो गई। इस घटना में सात लोग घायल हो गये हैं, जिसमें दो की हालत काफी गंभीर है। घटना के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अफरातफरी की स्थिति बन गई है। मौत के बाद अस्पताल में परिजनों की चीख पुकार मची हुई है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में एडिशनल एसपी सहरियार अख्तर ने बताया कि बारात पूर्वी चंपारण के चकिया से सैदपुर थाना क्षेत्र के बालगढ़ लौट रही थी। लौटने के क्रम में बाराती वाहन ने जा रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कुल पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुल सात लोग घायल हो गये हैं। इस दौरान गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी लोग पूर्वी चंपारण जिले के चकिया से लौट रहे थे और सीतामढ़ी अपने गांव जा रहे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही। घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

#truck collides SUV

Source : Agency

पाठको की राय