Tuesday, October 20th, 2026

जबलपुर में पड़ोसी लड़कों के तानों से परेशान छात्रा ने की सुसाइड करने की कोशिश


जबलपुर

मध्य प्रदेश के जबलपुर में आस-पड़ोस में रहने वाले लड़कों के तानों से परेशान 11वीं की छात्रा ने आत्मदाह कर सुसाइड करने की कोशिश की है। छात्रा को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका सुसाइड नोट बरामद हुआ है।


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बताया कि रांझी थाना क्षेत्र में मस्ताना चौक निवासी अभिलाषा जैन, उम्र-17 वर्ष, 11वीं की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसके पड़ोस में रहने वाले अनुराग केवट, उम्र-18 वर्ष, से बात करने को लेकर उसके पिता का विवाद हो गया था। इसके बाद अभिलाषा के पिता ने अनुराग की पिटाई कर दी थी। इसके बाद अनुराग ने छात्रा के पिता के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज करा दिया था। अभिलाषा ने सुसाइड नोट में कहा है कि- सॉरी पापा, पड़ोस में रहने वाले अनुराग, वरुण खन्ना, तन्वी, आशा, ममता केवट ने मेरा जीना दूभर कर दिया है। इन लोगों से परेशान होकर मैं यह कदम उठा रही हूं।  


एएसपी के मुताबिक जैन परिवार का एक दिन पहले खन्ना परिवार से भी विवाद हुआ था। दरअसल, अनुराग और वरुण मित्र हैं। अभिलाषा को परेशान करने में वरुण भी अनुराग का साथ देता था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सुसाइड नोट में जिनके नाम थे, उनसे पूछताछ की है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय