Saturday, October 24th, 2026

खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने नारायणपुर ओरछा मार्ग पर किया जाम, ट्रकों की लगी लंबी कतार

नारायणपुर
 नारायणपुर ओरछा मार्ग पर मुंजमेटा के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है। खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सड़क बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने सड़क के दोनों तरफ ट्रकों की लाइन लगी है। आपको बता दें कि सड़क को लेकर 7 पंचायतों के सरपंच, ग्राम प्रमुखों और सैकड़ों ग्रामीण एकजुट होकर चेतावनी दी है।

 


ग्रामीणों ने कहा है कि अगर नारायणपुर-ओरछा सड़क की मरम्मत 3 दिन में शुरू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। दरअसल, नारायणपुर-ओरछा मार्ग में माइंस की भारी वाहनों के चलने से सड़क का दम निकल गया है।

सड़क से डामर पूरी तरह से उखड़ गई है और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। अब ग्रामीणों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हमें हर बार केवल आश्वासन मिला है, लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ है, इसलिए अब आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

 

#ट्रकों की लगी लंबी कतार

Source : Agency

पाठको की राय