Sunday, October 25th, 2026

पुलिस पूछताछ से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने खाया जहर सभी अस्पताल में

धमतरी
जिले के भखारा गांव में पुलिस पूछताछ से परेशान होकर एक ही परिवार के 6 सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसकी जानकारी होने पर आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने परिवार के सभी सदस्यों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां डाक्टरों द्वारा सभी का इलाज तत्काल शुरू किये जाने से उनकी हालत में अब धीरे-धीरे सुधार होते जा रहा है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

प्राप्त समाचारों अुनसार घटना धमतरी जिले के भखाराथानातंर्गत आने वाले गांव जुगदेही की सोमवार के रात की बताई जा रही है जहां यादव परिवार के 6 सदस्यों ने चोरी के आरोप और पुलिस द्वारा पूछताछ के लिये बार-बार बुलाये जाने से तंग अकार यह कदम उठाया। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी 48 वर्षीय दिलीप यादव,45 वर्षीय उसकी पत्नी कलिन्द्री बाई,बडा लड़केसेवा राम,23 वर्षीय पुत्री उर्वशी यादव,21वर्षीय तामेश्वरी,18 वर्षीय बेटे सुनील व छोटे बेटे 16 वर्षीय राजेश यादव ने गांव में चोरी की बदनामी से क्षुब्ध होकर 19 जुलाई की रात आत्महत्या करने सभी सदस्यों ने एक साथ जहर सेवन कर लिया। घटना की जानकारी सुबह मिलते ही आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर सभी को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया । इस मामले में भखारा थाना प्रभारी संतोष जैन ने बताया कि पड़ोसी नेमसिंह साहू ने कल थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

जिला अस्पताल में भर्ती सुनील यादव ने बताया कि 18 जुलाई को चोरी के आरोप में उनके पिता दिलीप यादव को पुलिस ने भखारा थाना ले गए। पूछताछ के बादउसे शाम को छोड़ा। 19 जुलाई की सुबह से सरपंच व गांव के पंचायत पदाधिकारी चोरी के संबंध में पूछताछ करने के लिए उनके घर पहुंच गए। चोरी किए हुए पायल व 500 रुपये को वापस करने की बात करने लगे। ऐसे में पूरे गांव में चोरी की बदनामी से क्षुब्ध होकर सभी ने एक साथ आत्महत्या करने के लिए जहर सेवन किया। सुनील ने बताया कि उसके पिता दिलीप यादव व परिवार के किसी भी सदस्य किसी तरह की किसी चोरी का कोई लेना देना नहीं है। पुलिस व पड़ोसी बेवजह उन पर चोरी का लांछन लगाकर उनके पूरे परिवार को बदनाम कर रहे थे।

थाना प्रभारी का कहहना है कि नेमचंद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराने के समय दिलीप यादव के ऊपर चोरी की आशंका व्यक्त की गई इसलिए 20 जुलाई को पुलिस उनसे पूछताछ के लिए गांव गई हुई है, लेकिन घटना के बाद फिलहाल पूछताछ नहीं की गई है। इस मामले में पुलिस कप्तान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर का कहना है कि गांव में चोरी के संबंध में बैठक होने की जानकारी हुई है। इससे क्षुब्ध होकर परिवार के सदस्यों ने जहर सेवन किया है। पूरे मामले की जांच की जायेगी।

 

#पुलिस पूछताछ

Source : Agency

पाठको की राय