Saturday, October 24th, 2026

मंडलों में आज भी टेंड किए जा रहे बीजेपी के त्रिदेव

भोपाल
बीजेपी रविवार को भी प्रदेश के मंडल स्तर पर अपने त्रिदेव बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री और बूथ एजेंट को टेÑनिंग देने का काम कर रही है। इसके लिए बीजेपी द्वारा जिला स्तर पर तैयार किए गए मास्टर टेÑनर मंडलों में जाकर त्रिदेव को पार्टी की वर्किंग और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार के तरीके समझा रहे हैं। इस कार्यक्रम में इन्हें बताया जा रहा है कि अब ये त्रिदेव न सिर्फ प्रदेश भाजपा बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रतिनिधि के तौर पर अपने क्षेत्र में काम करेंगे। इसलिए उन्हें अपने क्षेत्र में चौकस रहना है और हर गतिविधि पर नजर रखकर जरूरत के आधार पर वरिष्ठ नेताओं तक जानकारी  पहुंचाने का काम करना है। पार्टी इन कार्यकर्ताओं को अलग से स्मार्ट कार्ड के रूप में परिचय पत्र भी बनाकर दे रही है। गौरतलब है कि शनिवार को भी प्रदेश में सैकड़ों मंडलों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर त्रिदेव और सायबर योद्धाओं को टेÑंड करने का काम किया गया था।

 

Source : Agency

पाठको की राय