Wednesday, October 21st, 2026

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय अबेर के द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा

सतना
कोटर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अबेर में आजादी के अमृत महोत्सव में आज दिनांक 08/08/2022 को शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय अबेर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया जिसमे विद्यालय के सभी कर्मचारी और छात्र छात्राओ ने पूरे उत्साह और तन्मयता से सहभागिता की। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई जो सम्पूर्ण ग्राम से भ्रमण करती हुई सभी नागरिकों को अपने घरों में और प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहरानेकी अपील करते हुए वापस विद्यालय पहुंची।

उपरोक्त कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री दिनकर प्रसाद गौतम जी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत अबेर के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाल ग्राम पंचायत भ्रमण कर चलाया जन जागरूकता अभियान सफल निर्देशन में संपन्न हुआ ।प्रभात फेरी में सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए । ग्रामवासियों द्वारा जगह छात्र छात्राओं का उत्साह वर्धन और स्वागत किया गया।

 

#Tricolor

Source : Agency

पाठको की राय