Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

लाल चौक पर फहराया तिरंगा, 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा श्रीनगर

श्रीनगर
भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, चार महिला कार्यकर्ताओं के अलावा कई अन्य लोगों ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर के लाल चौक में ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराया। लोगों को 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हुए देखा गया। ये लोग देश के विभिन्न हिस्सों से झंडा फहराने के लिए श्रीनगर आए थे। स्थानीय लोगों को तिरंगा लहराते और वंदे मातरम गाते हुए भी देखा गया।

एक व्यक्ति ने अपने पूरे शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की पेंट की हुई थी। लोगों ने लाल चौक पर प्रतिष्ठित घंटाघर के सबसे ऊपर तिरंगा झंडा लगाया। घंटाघर के पास तिरंगा फहराने का सिलसिला लंबा चला। एक के बाद एक ग्रुप झंडा फराते नजर आया। महिलाओं सहित एक अन्य ग्रुप को भी लाल चौक के सामने झंडा लिए पोज देते देखा गया।
 

एक व्यक्ति ने टाइम्स नाउ को बताया कि वह अहमदाबाद से श्रीनगर के घंटा घर में भारतीय झंडा उठाने और आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए आया था। एक अन्य व्यक्ति पंजाब से आया था, जबकि एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश से आया था। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच शांति और एकता का आह्वान किया।

बता दें कि करीब 30 साल पहले बीजेपी के दिग्गज नेता मुरली मनोहर जोशी ने पहली बार 'लाल चौक' झंडा फहराया था।  उसके बाद यह जगह विवादों में रही है। हालांकि इस साल जनवरी में, जब भारत ने अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया तब सामाजिक कार्यकर्ता साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट ने दर्जनों समर्थकों के साथ ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया था। 

 

#Tricolor hoisted

Source : Agency

पाठको की राय