Sunday, October 25th, 2026

मंत्रालय में झीरम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर

मंत्रालय महानदी भवन में आज झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर नक्सली हिंसा में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों, सुरक्षा बल के जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही छत्तीसगढ़ को शांति का टापू बनाने की शपथ ली।

मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों ने 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण, सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अपने राज्य में अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने और राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने की शपथ ली।

 

Source : Agency

पाठको की राय