Friday, October 23rd, 2026

राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर शहीद वन कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

जगदलपुर
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस के अवसर पर आज 11 सितम्बर को मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद के निर्देशन में वृत्त स्तरीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वृत्त मुख्यालय जगदलपुर में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा जगलपुर वन वृत्त के अंतर्गत शहीद हुए वन कर्मियों के सम्मान में दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर शहीद के परिजनों श्रीमती सुबाय, श्रीमती तुलसा मरकाम एवं दीपक कुमार पटेल को शाल एवं श्रीफल भेंट किया गया। वन शहीद को राष्ट्रीय सैल्यूट दी गई तथा राष्ट्र गान पश्चात् दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी अभय श्रीवास्तव, वन मंडलाधिकारी बस्तर वन मंडल सुश्री स्टायलो मंडावी, वन मंडलाधिकारी सामाजिक वानिकी, संचालक कांगेरघाटी राष्ट्रीय उद्यान, समस्त उप वन मंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी एवं क्षेत्रीय वनकर्मी उपस्थित थे।

 

#National Forest

Source : Agency

पाठको की राय