Monday, October 19th, 2026

पुलवामा हमले के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर। पुलवामा हमले में शहीद वीर सपूतों को सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) केन्द्र ग्वालियर में नम आंखों से याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई एवं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शहीदों के परिवारों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की गई। 14 फरवरी 2019 को जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के जवानों पर पुलवामा श्रीनगर में आतंकवादियों द्वारा कायरतापूर्ण हमला किया गया। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 वीर जवान शहीद हो गए थे। इस असहनीय घटना से पूरा देश अचंभित और शोकग्रस्त हो गया। 14 फरवरी को शहीदों की तीसरी पुण्यतिथि पर संयुक्त रूप से सीटीसी एवं ग्रुप केन्द्र ग्वालियर के अधिकारी पीके पाण्डेय, महानिरीक्षक, प्राचार्य सीटीसी पीसी श्रीवास्तव, उपमहानिरीक्षक ग्रुप केन्द्र ग्वालियर ने वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।

 

Source : Agency

पाठको की राय