Thursday, October 22nd, 2026

महाराष्ट्र मंडल में 254 लोगो की श्रद्धांजलि सभा हुई

रायपुर
कोरोना काल में महाराष्ट्रीयन परिवार में हुई दुखद घटनाओं को लेकर महाराष्ट्रमंडल में रविवार को शोक सभा  का आयोजन कर मृतआत्माओं के लिये श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अपनों को खो चुके व्यक्ति के परिजन तो उपस्थित तो थे ही साथ ही मंडल के सदस्य गण भी उपस्थित थे। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपनी श्रद्धांजलि दी।

मंडल के सचिव चेतन दण्डवते ने कोरोना काल में दिवंगत हुए 254 सदस्यो के नाम का उल्लेख करते हुये कहा कि कोरोना काल मे मण्डल ने हर सम्भव स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में कार्य किया लोगो की आर्थिक, भोजन, स्वास्थ्य,आपात परिस्थिति में मार्गदर्शन किया पर ईश्वर के आगे किसी का नही चल सकता है। जो भी घटनाएं हुई सभी के परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई।

अध्यक्ष अजय काले ने कहा कि 254 मराठी परिवार में दु:खद घटना से उसी परिवार ही नही पूरे समाज को क्षति हुई है। उन परिवारों में बच्चो की अधूरी शिक्षा का पू-रा भार मण्डल उठाएगा। रोजगार की आवश्यकतानुसार व्यवस्था की जाएगी। जन्म से मृत्यु और उसके बाद भी महाराष्ट्र मंडल संस्था आपके साथ ही खड़ी है।
सभा मे कई परिवार की आँखे भर आईं उन्होंने कहा कि मण्डल की भोजन सेवा,स्वास्थ्य सामग्री बेड व्हीलचेयर आॅक्सीजन सिलेंडर से भी ज्यादा आत्मीयता का सहारा मिला उससे हमे शक्ति मिली और हमारा वो कठिन समय  बीत गया। सदस्यों ने सेवा मंडल द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और कुछ सुझाव भी दिये जिसे अध्यक्ष अजय काले और सचिव चेतन दंडवते ने अमल किये जाने की बातें कही।

 

Source : Agency

पाठको की राय