Tuesday, October 20th, 2026

आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटा, मौत

नीमच
 सिंगोली थाना क्षेत्र के ग्राम अथवा कला में गुरुवार की अल सुबह एक आदिवासी युवक की मोटरसाइकिल से टक्कर लगने के बाद हुए विवाद में आदिवासी युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार अल सुबह आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी बाणदा अपने एक अन्य साथी के साथ ग्राम अथवा कलां के पास से जा रहा था। तब ही गुर्जर समाज के किसी अन्य व्यक्ति से मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर गुर्जर समाज के लोगों ने मिलकर आदिवासी युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे पिकअप से बांधकर घसीटते हुए लाठी डन्डों से मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई।

 

#वाहन से बांधकर घसीटा#मौत

Source : Agency

पाठको की राय