Sunday, October 25th, 2026

75 साल बाद भी आदिवासी समाज उपेक्षित और हाशिये पर, मंत्री भगत दिल्ली में रखेंगे अपनी बात

रायपुर
नई दिल्ली में शुक्रवार 27 अगस्त को अखिल भारतीय राज्य आदिवासी समाज का बैठक होने वाली है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी समाज के अध्यक्ष और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा संस्कृति विभाग के मंत्री अमरजीत भगत अपनी बात रखेंगे। क्योंकि आजादी के 75 साल बाद भी आदिवासी समाज उपेक्षित और हाशिये पर है।

यह बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित की गई है। मंत्री भगत के अलावा छत्तीसगढ़ राज्य आदिवासी समाज के उपाध्यक्ष शशि भगत समेत समाज के अन्य सदस्य भी इस बैठक में शामिल होंगे। साथ ही एनएसयूआई राष्ट्रीय सोशल मीडिया चेयरमैन आदित्य भगत भी शामिल होंगे। इस संबंध में मंत्री अमरजीत भगत का कहना है कि आजादी के 75 साल बाद भी आदिवासी समाज उपेक्षित और हाशिये पर है। देश आगे बढ़ गया है लेकिन अनेक जनजातीय समाज अब भी पिछड़े हुए हैं। इस बैठक में वे अपनी बात रखेंगे और आदिवासियों के उत्थान की आवश्यकताओं पर चर्चा करेंगे।

 

#Tribal society

Source : Agency

पाठको की राय