Monday, October 26th, 2026

जनजातीय कार्य विभाग ने आवंटित किया बजट, संवरेगी आश्रम-शालाओं की सेहत

भोपाल
जनजातीय कार्य विभाग अपनी विभागीय सम्पत्तियों, आश्रम, शालाओं को सुधारने युद्धस्तर पर अभियान चलाएगी। इसके लिए प्रदेश के 48 कलेक्टरों को 129 करोड़ रुपए आवंटित किए गए है।

रखरखाव के अभाव में जनजातीय कार्य विभाग के आश्रम, शालाओं, आदर्श आवासीय विद्यालय एकलव्य और कन्या शिक्षा विद्यालय, हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल तथ सीएम राइज विद्यालय, आयुक्त तथा संभागीय उपायुक्त , सहायक आयुक्त के भवनों के कई जगह हालत काफी खराब है। इन सभी सम्पत्तियों का जीणोद्धार, मरम्मत की जाना है। इसके लिए कार्यपालन यंत्री, संभागीय उपायुक्त, सहायक उपायुक्त, छात्रावास अधीक्षक, विद्यालय प्राचार्य और क्रीड़ा परिसर तथा आश्रम शालाओं में अधीक्षक को भवन प्रभारी बनाया गया है।

आवंटन के बाद पर्र्यवेक्षण समिति गठित कर काम कराए जाएंगे। जिला स्तर पर संस्थाओं, उपक्रमों के सीएसआर फंड से आश्रम और छात्रावासों में स्मार्ट क्लस, शुद्ध पेयजल, लायब्रेरी, वृक्षारोपण, ट्रीग्रार्ड, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रावास, आश्रमों में अतिरिक्त कक्ष, नवीन बाउंड्रीवाल, आंतरिक सीसी, एप्रोच रोड बस्ती विकास योजना से कराए जाएंगे।

समयसीमा तय
संधारण और वार्षिक मरम्मत तथा विशिष्ट मरम्मत के लिए तीस जुलाई तक टेंडर बुलाए जाएंगे, सोलह अगस्त तक उनकी स्वीकृति, बीस अगस्त और दस सितंबर से कार्य प्रारंभ तथा तीस सितंबर तक हर हाल में काम पूरा कराना होगा। पहले यदि रंगाई-पुताई नहीं हुई हो तो यह काम भी कराया जाए। कमरे के अंदर का कलर सफेद तथा बाहर का कलर कोड के अनुसार रखा जाएगा।

छोटे जिलों को ज्यादा राशि
जो राशि आवंटित की गई है उनमें इस बार छोटे जिलों को ज्यादा राशि दी गई है।  धार को बारह करोड़ 97 लाख, छिंदवाड़ा को 7 करोड़ 85 लाख, मंडला को 7 करोड़ 67 लाख,अलीराजपुर और झाबुआ को सात-सात करोड़, बड़वानी को 6 करोड़ 30 लाख, डिंडौरी को 6 करोड़ तीस लाख, बैतूल को 6 करोड़ 7 लाख रुपए, रायसेन को एक करोड़ 80 लाख, शिवपुरी, गुना, शहडोल, उमरिया, अनूपपपुर, नर्मदापुरम, जबलपुर, कटनी, दमोह, पन्ना,श्योपुर, इंदौर, रतलाम, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन,रीवा, सिंगरौली, सीधी और सतना को एक करोड़ से अधिक की गई है।

 

#Tribal Affairs Department

Source : Agency

पाठको की राय