Tuesday, October 20th, 2026

जल गुणवत्ता संबंधी चिंताओं के कारण सीन नदी में ट्रायथलॉन आयोजन रद्द

पेरिस,
 पेरिस की सीन नदी की जल गुणवत्ता को लेकर चिंताएं 2024 ओलंपिक में भी जारी हैं और मुख्य ट्रायथलन स्पर्धा से पहले रविवार को यहां होने वाले ट्रायथलन आयोजन को रद्द कर दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि उन्होंने जल गुणवत्ता परीक्षण करने वाले अधिकारियों के बीच जल गुणवत्ता को लेकर हुई बैठक के बाद रविवार सुबह होने वाले ट्रायथलॉन के तैराकी चरण के सामंजस्य कार्यक्रम को रद्द कर दिया। इसमें विश्व ट्रायलथलन के प्रतिनिधियों के साथ-साथ शहर के और क्षेत्रीय अधिकारी भी शामिल थे।

खराब जल गुणवत्ता के कारण सीन में तैराकी पर एक सदी से भी अधिक समय से प्रतिबंध लगा हुआ है। आयोजकों ने सीन को इन खेलों के लिए तैयार करने में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। सरकार ने कहा है कि नदी इतनी साफ होगी कि इसमें ट्रायथलन के तैराकी चरण और मैराथन तैराकी स्पर्धा सहित अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जा सकेंगी। जून के आरंभ में दैनिक जल गुणवत्ता परीक्षणों में बैक्टीरिया के असुरक्षित स्तर का पता चला जिसके बाद हाल ही में स्थिति में सुधार हुआ।

पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने ओलंपिक प्रतियोगिताओं के शुरू होने से दो सप्ताह से भी कम समय पहले नदी में डुबकी लगाई जिससे यह दिखाने का वादा पूरा हुआ कि लंबे समय से प्रदूषित जलमार्ग तैराकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के लिए पर्याप्त रूप से साफ है। उद्घाटन समारोह के दौरान भारी बारिश के कारण इस बात पर चिंता जताई गई कि क्या लंबे समय से प्रदूषित जलमार्ग तैराकी प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने के लिए पर्याप्त रूप से साफ होगा क्योंकि फ्रांस की राजधानी में पानी की गुणवत्ता मौसम से काफी हद तक जुड़ी है।

 

 

 

#2024 Olympics

Source : Agency

पाठको की राय