Sunday, October 25th, 2026

गैर आवासीय अकादमी के लिए ट्रायल 24 व 25 को

रायपुर
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गैर आवासीय अकादमी के लिए दो दिवसीय चयन ट्रायल 24 व 25 अगस्त को सुबह आठ बजे से अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी और तीरंदाजी तथा कोटा स्थित एथलेटिक्स स्टेडियम में फुटबॉल और एथलेटिक्स खेलों में चयन के लिए किया जाएगा। इस चयन में रायपुर शहर में रहने वाले ऐसे बालक-बालिका जिनकी उग्र 1.04.2021 को 13 से 17 वर्ष के बीच है वही भाग ले सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीयन जिला कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग में कर सकते हैं। हॉकी में 35 बालक-बालिका, तीरंदाजी में 15 बालक-बालिका, एथलेटिक्स में 50 बालक-बालिका और फुटबॉल में 50 का चयन किया जाएगा।

 

#Trial

Source : Agency

पाठको की राय