Tuesday, October 20th, 2026

टीकमगढ़ के तीन पुलिसकर्मियों मौत, बेकाबू हुई बोलेरो दो हिस्सों में बंटी

टीकमगढ़
नई दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के सीमा क्षेत्र में हुए एक एक्सीडेंट में 4 लोगों की मृत्यु हो गई जिनमें से तीन मध्य प्रदेश पुलिस के कर्मचारी थे और टीकमगढ़ में पदस्थ थे। इनके अलावा चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस बोलेरो जीप में दो महिलाओं सहित 8 लोग सवार थे।


हादसा इतना गंभीर- बोलेरो जीप दो टुकड़े हो गई
मथुरा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा से नोएडा की तरफ जा रही एक बोलेरो जीप यमुना एक्सप्रेस वे के माइलस्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकरा गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो जीप दो टुकड़े हो गई। एक्सीडेंट के कारण एक्सप्रेस की एक लेन बंद हो गई।

किडनैप लड़की को छुड़ाने हरियाणा जा रहे थे
बोलेरो में सवार प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद, महिला आरक्षक हीरा देवी, पुलिस मित्र रवि कुमार और ड्राइवर जगदीश की मृत्यु हो गई जबकि आरक्षक कमलेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक रतीराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हैं। घायलों ने मथुरा पुलिस को बताया कि वह मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना भूडेरा में पदस्थ हैं एवं हरियाणा के बहादुरगढ़ में दबिश देने के लिए जा रहे थे जहां एक लड़की को किडनैप करके रखा गया है।

 

#Bolero se volvió

Source : Agency

पाठको की राय