चक्रवात यास के कारण अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्रभावित न हो : नीतीश कुमार
पटना
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चक्रवात यास से निपटने के लिए अधिकारियों को पूरी तरह से सतर्क रहने और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की स्थिति में सभी अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्रभावित न हो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। सीएम नीतीश ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग समेत अन्य संबद्ध विभाग तथा सभी जिलाधिकारियों के साथ चक्रवात यास की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संभावित 'चक्रवात यास से निपटने को लेकर सारी तैयारी पूर्ण रखें। सूचना के अनुसार पूरे बिहार में इस तूफान का प्रभाव पड़ेगा। सबंधित विभाग एवं अधिकारी लगातार परिस्थितियों पर नजर बनाये रखें और उसके अनुसार जरूरी तैयारी रखें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तूफान के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान की स्थिति में सभी सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज प्रभावित न हो, इसकी वैकल्पिक व्यवस्था सुनिचित कर लें तथा उसका ड्राई रन कर लें। उनकी चिन्ता है कि 'यास' चक्रवात की वजह से यदि बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है तो उसके अभाव में अस्पतालों में भतीर् मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इसका वैकल्पिक प्लान पूरी तरह तैयार रखें।

पाठको की राय