Tuesday, October 20th, 2026

परिवहन मंत्री राजपूत भिण्ड में करेंगे ध्वजारोहण

भोपाल

राजस्व, परिवहन एवं भिण्ड जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत गणतंत्र दिवस के अवसर पर भिण्ड में ध्वजारोहण करेंगे।

मंत्री राजपूत प्रात: 9 बजे परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण पश्चात् परेड का अवलोकन करेंगे। मंत्री राजपूत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रदेश के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इसके बाद परेड ग्राउण्ड पर मार्चपास्ट का अवलोकन करेंगे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। शासन की योजनाओं पर केन्द्रित झाँकियों में प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन की झलक देखने को मिलेगी। उत्कृष्ठ परेड एवं झाँकियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

 

 

#ध्वजारोहण

Source : Agency

पाठको की राय