Saturday, October 24th, 2026

लव-कुश जन्मोत्सव समारोह में शामिल हुए परिवहन मंत्री राजपूत

भोपाल
परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत लव-कुश जयंती के अवसर पर शनिवार को सागर के जैसीनगर में आयोजित समारोह में शामिल हुए। लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर मंत्री राजपूत ने कहा कि लव-कुश भगवान श्रीराम-सीता के जुड़वा बेटे थे। लव ने लवपुरी नगर की स्थापना की थी, जो वर्तमान में लाहौर में स्थित है। यहाँ एक किले में लव का मंदिर भी बना हुआ है। दक्षिण कौशल प्रदेश, जो आज छत्तीसगढ़ में स्थित है, में कुश का अभिषेक किया गया। मंत्री राजपूत ने कहा कि आज के युवाओं को भगवान श्रीराम के बताये हुए मार्ग पर चलना चाहिये।

जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में शोभा-यात्रा निकाली गई, जो जैसीनगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुँची। इस अवसर पर अखाड़े, भजन-मण्डलियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कलाकारों तथा समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं समाज-सेवियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शहर के श्रद्धालुओं और भक्तजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर जन्मोत्सव में भाग लिया।

 

#Transport

Source : Agency

पाठको की राय