Thursday, October 22nd, 2026

सीएम हेल्पलाईन की ग्रेडिंग में परिवहन विभाग प्रदेश में अव्वल

भोपाल
सीएम हेल्पलाईन में शिकायतों के निराकरण में जनवरी में किए गए काम के आधार पर मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी ग्रेडिंग में परिवहन विभाग एक बार फिर पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है। विभाग ने सीएम हेल्पलाईन में आने वाली सर्वाधिक शिकायतों का निराकरण करते हुए प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। परिवहन आयुक्त मुकेश जैन ने परिवहन विभाग में आने वाली सीएम हेल्पलाईन की शिकायतों का तत्परता से समाधान करने वाले प्रदेश के बीस उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए है।

उन्होंने सीएम हेल्पलाईन में आमजन की शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के लिए सभी संभागीय उप परिवहन आयुक्त एवं विभाग के प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारियों को बधाई देते हुए विभागीय कार्यो में सुशासन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। परिवहन आयुक्त ने सीएम हेल्पलाईन में आने वाली शिकायतों की नियमित समीक्ष और सुनवाई करते हुए समय पर इनके निराकरण के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे।

प्रत्येक शिकायत के संतुष्टिपूर्वक निराकरण हेतु किए गए प्रयासों गके कारण परिवहन विभाग ने शासन के अन्य सभी विभागों में सर्वाधिक वेटेज स्कोर प्राप्त किया है। अधिकांश जिलों में शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य किया गया है। परिवहन आयुक्त ने आगे भी इसी तरह तत्परता से संतुष्टिपूर्वक शिकायतों के निराकरण के लिए सार्थक प्रयास कर अपनी कर्त्तव्यनिष्ठा का परिचय देने को को कहा है।

 

#Transport Department

Source : Agency

पाठको की राय