परिवहन विभाग: 30 जून नहीं आ पाएंगे मप्र में महाराष्ट्र के यात्री
भोपाल
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर अब काफी कम है, लेकिन महाराष्टÑ में अब भी कोरोना के संक्रमण फैलने के कारण यात्री बसों के संबंध में निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत अब 30 जून तक बंद महाराष्ट्र से यात्री बसों-वाहनों का परिवहन बंद रहेगा। यात्री बसों के बंद होने के कारण भोपाल से सीधे नागपुर, गोदिंया, पुणे, मुंबई, शिर्डी सहित कई शहरों के बीच चलने वाली बसें फिलहाल बंद रहेंगी। परिवहन विभाग ने एक बार फिर दोनों राज्यों के बीच परिवहन पर रोक की अवधि बढ़ा दी है। इस संबंध में गत दिवस अपर परिवहन आयुक्त अरविंद सक्सेना ने निर्देश जारी कर दिए हैं। इससे पहले 22 जून तक परिवहन पर रोक थी।
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में संक्रमण कम हो गया है पर महाराष्ट्र में अभी मामले सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र से यात्री आएंगे, तो प्रदेश में फिर से संक्रमण बढ़ सकता है। इसी को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने कोरोना संक्रमण से बचाव के चलते अप्रैल, 2021 से मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र के बीच परिवहन पर रोक लगाई है, जो लगातार बढ़ाई जा रही है।

पाठको की राय