Monday, October 19th, 2026

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जाये : श्रम मंत्री सिंह

भोपाल

श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मंत्रालय में श्रम विभाग की समीक्षा बैठक ली। मंत्री सिंह ने कहा कि विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरती जाये, जिससे लाभार्थियों को समय पर हितलाभ प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने 29 श्रम कानूनों को समेकित कर 4 श्रम सहिंतायें बनाई हैं। उन्होंने संहिताओं पर विभाग को शीघ्र अमल करने के निर्देश दिए। मंत्री सिंह ने कहा कि यह श्रम सहिंतायें आत्म-निर्भर भारत तथा “आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश” बनाने की दिशा महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगी।

श्रम मंत्री सिंह ने कहा कि विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए रिक्त पदों की पूर्ति करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र शासन को भेजा जाए। श्रम विभाग के प्रमुख सचिव सचिन सिन्हा ने बताया कि श्रम सहिंताओं पर पर विभाग द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। समीक्षा बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

#Labor Minister Singh

Source : Agency

पाठको की राय