Thursday, October 22nd, 2026

तबादला : दो शिक्षा अधिकारी जशपुर व सुकमा में किए गए पदस्थापित

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने दो शिक्षा अधिकारी पदस्थ किए हैं। सुकमा के जिला शिक्षा अधिकारी जेके प्रसाद को जशपुर का नया जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है, वहीं नितिन डड़सेना (मूल पद प्राचार्य) को सुकमा का नया प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव अन्वेष धृतलहरे के हस्ताक्षर से उक्त आदेश आज जारी हुआ है।

 

Source : Agency

पाठको की राय