Friday, October 23rd, 2026

शहर के पांच थानेदारों का तबादला

रायपुर

पुलिस महकमे में शहर के पांच थानेदारों का तबादला हुआ है। एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने आज आदेश जारी करते हुए प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल आदेशित जगहों पर पदभार ग्रहण करते हुए काम शुरू करने कहा है।

जारी आदेश के मुताबिक महेश धु्रव रक्षित केन्द्र से मौदहापारा,लालमन साव मौहदापारा से पुलिस नियंत्रण कक्ष प्रभारी,दीपेश जायसवाल रक्षित केन्द्र से थाना प्रभारी मुजगहन,विजय ठाकुर मुजगहन से थाना प्रभारी अजाक व कृष्णचंद सिदार अजाक से यातायात थाने भेजे गए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय