Thursday, October 22nd, 2026

जशपुर इलाके के छह थाना प्रभारियों समेत 50 पुलिस कर्मियों का तबादला

जशपुर
जिले के पत्थलगांव में विगत दिनों एक धार्मिक जुलूस में दो लोगो ने जायलो कार घुसा दी थी जिन्हे गांजा तस्करी में संलिप्त रहने की बात सामने आयी थी। घटना में एक युवक की मौत हो गई  और 14 लोग घायल हो गए थे। घटना को बहुत ही गंभीर मानते हुए प्रशासन ने सारे ऐहितायतन कदम उठाये हैं। आर्थिक सहायता के साथ घायलों को उचित चिकित्सा मुहैया कारायी जा रही है। घटना के बाद तत्काल में दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था। उक्त तबादला आदेश को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

तबादला सूची के मुताबिक -निरीक्षक जीवन कुमार जांगड़े रक्षित केन्द्र जशपुर से थाना प्रभारी नारायणपुर,स.उप नि.जयसिंह मिर्रे थाना बगीचा से चौकी प्रभारी कोतबा,स.उप नि.चंद्रप्रकाश त्रिपाठी चौकी प्रभारी कोतबा से चौकी प्रभारी मनोरा,स.उप.नि.हीरालात जाधव थाना सिटी कोतवाली जशपुर से थाना पत्थलगांव,स.उप नि.रामनाथ राम चौकी प्रभारी मनोरा से थाना बागबहार,स.उप नि.मनोहर केरकेट्टा रक्षित केन्द्र जशपुर से थाना सिटी कोतवाली जशपुर भेजे गए हैं। इसके साथ 50 पुलिस कर्मियों का भी एसपी जशपुर विजय अग्रवाल ने तबादला आदेश जारी किया है।

 

#Transfer

Source : Agency

पाठको की राय