Tuesday, October 20th, 2026

जनसंपर्क विभाग में तबादले

रायपुर
राज्य शासन द्वारा जनसंपर्क विभाग एवं जनसंपर्क संचालनालय रायपुर के विभिन्न अधिकारियों-कर्मचारियों का प्रशासनिक दृष्टिकोण से तबादला किया गया है। विभाग के संयुक्त सचिव उमेश कुमार मिश्रा के हस्ताक्षर से उक्त आदेश जारी हुआ है।

आदेश के अनुसार -भगवती सिंह जिला जनसंपर्क बिलासपुर से पुलिस मुख्यालय प्रतिनियुक्ति पर ,पंकज गुप्ता संयुक्त संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा,जितेन्द्र नागेश उप संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय कोरबा से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर,मुनुदाउ पटेल जिला जनसंपर्क कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा से जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर,राहुल सोन सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़ से जिला जनसंपर्क कार्यालय बलौदाबाजार भाटापारा,श्रीमती नीलिमा अग्रवाल सहायक संचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर से राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर(प्रतिनियुक्ति पर),नितिन शर्मा सहायक संचालक पुलिस मुख्यालय रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायपुर,सुश्री आमना खातून सहायक जनसंपर्क अधिकारी राज्य निर्वाचन आयोग प्रतिनियुक्ति पर से जनसंपर्क संचालनालय रायपुर,मनराखन मरकाम सहायक संचालक जनसंपर्क संचालनालय रायपुर से जिला जनसंपर्क कार्यालय रायगढ़,विवेक कुमार सरकार सहायकसंचालक जिला जनसंपर्क कार्यालय बलरामपुर रामानुजगंज से राजभवन सचिवालय रायपुर संबद्ध,सोनूराम चंद्राकर सूचना सहायक ग्रेड 1  जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद से जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली,राजेश कुमार नेताम सूचना सहायक ग्रेड 1 जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली से जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद,रमेश भार्गव सहायक जनसंपर्क अधिकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय जांजगीर चांपा से जनसंपर्क संचालनालय रायपुर,सचिन शर्मा सहायक जनसंपर्क अधिकारी राजभवन सचिवालय से जनसंपर्क संचालनालय रायपुर,विशाल जायसवाल सूचना सहायक ग्रेड 2 जनसंपर्क संचालनालय रायपुर से राजभवन सचिवालय रायपुर संबद्ध,का नाम आदेश में शामिल है।

 

#transfer

Source : Agency

पाठको की राय