Saturday, October 24th, 2026

खडग़पुर रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन के कार्य के कारण रायपुर मंडल से गुजरने वाली ट्रेनें प्रभावित

रायपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे खड़कपुर रेल मंडल के खडग़पुर रेल स्टेशन को तीसरी लाइन जोडऩे का कार्य किया जाएगा । इस कार्य को ब्लाक लेकर किया जा रहा है । यह कार्य दिनांक 21 एवं 22 मई , 2022 को ट्रेफिक सह पावर ब्लाक लिया गया है। इसके फलस्वरूप कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-

रद्द होने वाली गाडिय़ां
21 मई को अहमदाबाद से चलने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
22 मई को हावड़ा से चलने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
20 मई, को पोरबंदर से चलने वाली 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
22 मई, 2022 सांतरागाछी से चलने वाली 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ
22 मई को हावड़ा से चलने वाली 12810 हावड़ा-मुंबई मेल 2 घंटे देरी से रवाना होगी ।
21 मई को साईनगर शिरडी से चलने वाली 22893 साईनगर शिरडी-हावडा एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी ।
21 मई को पुणे से चलने वाली 12221 पुणे-हावडा दुरंतो एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी ।

परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ
21 मई, 2022 को कामाख्या से चलने वाली 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दुर्गापुर-आसनसोल जंक्शन-चांडिल जंक्शन-सिनी-चक्रधरपुरी होकर रवाना होगी ।

 

#Kharagpur railway division

Source : Agency

पाठको की राय