वैक्सीनेशन के लिए स्लॉट बुक करने की दी ट्रेनिंग
इंदौर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलराम वर्मा ने बताया कि कल अल्पाइन पब्लिक स्कूल विज्ञान नगर में 50 व्यक्तियों की ट्रेनिंग कैंप लगाया जिसके अतुल पारुलकर, निलेश सेव कानी रविराज तीनों व्यक्तियों ने सभी लोगों को एक ट्रेनिंग के माध्यम से यह बताया कि जो भी व्यक्ति स्लाट बुक करने के लिए जाता है उसे कभी स्लाट बुक नहीं होता उस प्रक्रिया को कैसे सरलता से हम आरोग्य सेतु को हम डाउनलोड कर कर एक ग्रुप के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन का पंजीयन तथा केंद्र और समय दोनों आसानी से हम प्राप्त कर सकते हैं। ट्रेनिंग का सुखद परिणाम सुबह देखने को भी मिला जिसमें लगभग 200 लोगों की बुकिंग हो गई एक जानकारी बताओ इसमें भोपाल जबलपुर ग्वालियर मुंबई इन सभी स्थानों के लोगों के रजिस्ट्रेशन इंदौर में बैठे-बैठे कान्फ्रेंस के माध्यम से स्लाट बुकिंग पंजीयन और केंद्र सभी यहीं से किया गया इस पूरी प्रक्रिया को करने के पीछे हमारा मात्र उद्देश्य यह है कि कोई भी व्यक्ति जो वैक्सीनेशन कराना चाहता है उसे आसानी कैसे हो सकती है और उसको कैसे वैक्सीनेशन का लाभ मिल सकता है इस दृष्टिगत करते हुए यह पूरा आयोजन किया गया था आगे भी ऐसे ही आयोजन विभिन्न स्थानों पर किए जाते रहेंगे और यह पूरी टेक्निकल टीम सभी को मार्गदर्शन करती रहेगी।

पाठको की राय