Tuesday, October 20th, 2026

इप्रवेश पर प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न, बिना टीसी होगा एडमिशन

अमरपाटन

कॉलेज में प्रवेश की रूप रेखा की तैयारी जोरों से चल रही है। नवीन छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई कठिनाई न हो इसके लिए महाविद्यालयों मे कार्यशाला का आयोजन लगातार किया जा रहा है।  इसी अनुक्रम में शासकीय महाविद्यालय नादन में  ईप्रवेश 2023- 24 के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। भोपाल से प्रशिक्षित डॉक्टर जय प्रकाश सहायक प्राध्यापक इतिहास ने ईप्रवेश 2023- 24 को लेकर तकनीकी और बुनियादी पहलुओं पर  महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, अतिथि विद्वानों एवं आस- पास के साइबर कैफे वालों को  प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि नए सत्र में प्रवेशित विद्यार्थियों से टीसी नहीं लेना है।

  तथा किसी भी विद्यार्थी के फॉर्म को त्रुटि सुधार हेतु भेजने के उपरांत विद्यार्थी को सूचित करना है और उसकी जानकारी को महाविद्यालय में संधारित करना है। सत्यापन अधिकारी द्वारा सचेत रहकर ध्यान पूर्वक विद्यार्थी के दस्तावेजों से उसके विवरणों का मिलान करना है। प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सतीश कुमार द्विवेदी, डॉ  वाचस्पति त्रिपाठी, डॉ विवेक द्विवेदी, डॉ सिद्धार्थ शुक्ला, डॉ पूनम मिश्रा, सिया सखी पटेल और  सोनिका सोनी तथा अन्य उपस्थित रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय