Tuesday, October 20th, 2026

पेंशन शाखा प्रभारियों का प्रशिक्षण कल से

अम्बिकापुर
पेंशन प्रकरण तैयार करने में होने वाली समस्याओं के समाधान तथा आॅनलाइन प्रविष्टि के संबंध में कार्यालयों के पेंशन शाखा प्रभारियों का प्रशिक्षण 27 दिसम्बर से 30 दिसम्बर 2021 तक दोपहर 12 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कोषालय अधिकारी द्वारा दी जाएगी।

27 दिसम्बर को पुलिस, राजस्व व अन्य विभाग, 28 दिसम्बर को स्वास्थ्य विभाग, 29 दिसम्बर को निर्माण एवं वन विभाग तथा 30 दिसम्बर को शिक्षा विभाग के लिए प्रशिक्षण आयोजित की गई है। अपर कलेक्टर द्वारा सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पेंशन शाखा प्रभारियों को प्रशिक्षण में शामिल कराने कहा है।

 

#Training

Source : Agency

पाठको की राय