Wednesday, October 21st, 2026

विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

भोपाल

प्रदेश के पुलिए अधिकारियों (एसएलएमटी) को आज विधानसभा चुनाव की तैयारियो के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान मध्यप्रदेश के अनुपम राजन सहित पश्चिम बंगाल  के सीईओ आरिज आफताब,  तमिलनाडु के सीईओ  थिरू सत्यव्रत साहू भी मौजूद थे।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने कहा चुनावों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदाताओं से मतदान कराने और चुनावों को उपहार और अन्य सामग्री का वितरण कर दूषित करने से रोकने में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है इसलिए उन्हें निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार रहना होगा।

नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में आज शुरु हुए पुलिस अधिकारियों (एसएलएमटी) के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम  में  पुलिस विभाग से एडीजी ट्रेनिंग अनुराधा शंकर, एडीजी  एवं निर्वाचन व्यय निगरानी के राज्य नोडल अधिकारी  योगेश देशमुख, पुलिस महानिरीक्षक एवं नोडल अधिकारी सीआरपीएफ पवन शर्मा उपस्थित थे।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय