Sunday, October 25th, 2026

वजन त्यौहार के लिये दिया जा रहा प्रशिक्षण

रायपुर
7 से 16 जुलाई तक चलने वाले वजन त्यौहार की तैयारियों का दौर भी शुरू हो गया है। एक ओर जहां जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकतार्ओं को प्रशिक्षाण दिया जा रहा है कि कैसे उन्हें कुपोषण से लडऩे के लिये महिलाओं और बच्चों को समझाना है।

इसी कड़ी में रायपुर जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाले वजन त्यौहार के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के लिए दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर वजन त्यौहार की तैयारियों के लिए प्रशिक्षण एवं बैठक के माध्यम से आवश्यक जानकारी दी गईं। इसके तहत नगरीय निकायों के वार्ड क्षेत्र तथा ग्राम पंचायत के 5 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों का वजन आगनबाड़ी केंद्र पर कराया जाएगा तथा किशोरी बालिकाओं के हिमोग्लोबिन की जांच की जाएगी।

 

#वजन त्यौहा

Source : Agency

पाठको की राय