Friday, October 23rd, 2026

माटी कला शिल्पियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे - श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव

भोपाल
माटी कला शिल्पियों को रोजगार के बेहतर अवसर मुहिया कराए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह बात माटी कला बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अनुभा श्रीवास्तव ने सागर जिले के  रहली तहसील पर आयोजित 15 दिवसीय माटी कला उद्यमी प्रशिक्षण शिविर में कहीं।  प्रशिक्षण शिविर 15 मार्च से 31 मार्च 2022 तक आयोजित किया जा रहा है।

      श्रीमती श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रामीण अंचल में माटी कला के माध्यम से रोजगार करने वाले शिल्पियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान  कराने की योजना माटी कला बोर्ड द्वारा बनाई गई है। प्रशिक्षण के दौरान कारीगरों द्वारा उत्पादित माल को एक्सपो के  माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कुटीर एवं खादी ग्राम उद्योग विभाग द्वारा किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि शिल्पियों को रोजगार योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता और उपकरण भी उपलब्ध  कराएं जा रहे हैं।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय