Tuesday, October 20th, 2026

अपराधियों पर नकेल कसने महिलाओं और किशोरियों को दी जा रही ट्रैनिंग

इंदौर
इंदौर में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ सहित अन्य अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल 40 विंग तैयार की जा रही है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसे अपराध करने वालों से यह विंग मौके पर ही निपटने के लिए तैयार रहेगी। इस विंग को तैयार करने के लिए जिले की पुलिस ने गांवों से लेकर शहर से इसके लिए युवतियों का चयन किया है। इस विंग को जिले में स्पेशल 40 के नाम से जाना जाएगा।

इन महिलाओं को ट्रैंड करने की जिम्मेदारी एएसपी इंदौर प्रशांत चौबे को दी गई है। शहर के स्लम इलाकों, छोटी बस्तियों में महिलाओं, नाबालिग लड़कियों और छोटी बच्चियों के साथ अपराधों का ग्राफ कम करने के लिए इंदौर पुलिस इस विंग को इन्हीं बस्तियों से चयन किया है। इन्हें ट्रैनिंग के लिए तैयार किया गया। तीन दिन पहले इनकी ट्रैनिंग शुरू की गई। इनको मार्शल आर्ट की ट्रैनिंग दी जा रही है, ताकि मौका पड़ने पर यह बदमाश से दो-दो हाथ कर उसे चित कर सकें।

इस विंग में शामिल सभी की अपनी बस्ती के आसपास के घरों पर नजर रखेंगी। ये देखेंगी कि कहीं किसी घर में किसी नाबालिग बच्ची के साथ उन्हीं का अपना कोई रिश्तेदार या पहचान वाला कोई गलत हरकत तो नहीं कर रहा है। महिला अत्याचारों को लेकर भी स्पेशल40 शहर की महिलाओं को जागरूक करेंगी, ताकि पीड़ित महिला बिना डरे सीधे पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करें।

 

#ट्रैनिंग

Source : Agency

पाठको की राय