Tuesday, October 20th, 2026

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत' का ट्रेलर

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक एक्शन फिल्में रिलीज हुई हैं। इनकी लिस्ट यहीं खत्म नहीं होती। पिछले कई दिनों से गणपत ए हीरो इज बॉर्न को लेकर सुर्खियों में छाए टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने फैंस के सामने इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर काफी नायाब तरीके से शेयर किया गया है। इसे सीधे व्हाट्सऐप चैनल पर रिलीज किया गया है।

टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन पिछले काफी समय से 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का नया पोस्टर हाल ही में शेयर किया गया, जिसमें दोनों स्टार्स का एक्शन और जज्बे से भरा लुक नजर आया। जहां टाइगर श्रॉफ बॉक्सिंग मैच की ड्रेस में नजर आए, वहीं कृति ने भी एक्शन अवतार से सबको चौंका दिया। दमदार पोस्टर रिलीज के बाद मेकर्स ने फाइनली फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

विकास बहल की अगली एक्शन ओरिएंटेड फिल्म 'गणपत' में आपको टेक्नोलॉजी का काफी इस्तेमाल होते देखने को मिलेगा। वीएफएक्स का कूट-कूट कर यूज किया गया है। ट्रेलर में आपको मशीन गन से लेकर काफी नई चीजें होते देखने को मिल सकती है। ग्राफिक्स एक्शन हॉलीवुड फिल्म की फील दे रहे हैंस जिसे देख लग रहा है कि मेकर्स ने इस पर पानी की तरह पैसा बहाया है।  

ट्रेलर में टाइगर का शानदार ट्रांसफॉर्मेशन देखा जा सकता है। वहीं, कृति भी एक्शन मोड में आॅडियंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसके अलावा अमिताभ बच्चन का लुक भी पूरी तरह से बदला नजर आ रह है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।


'गणपत' मूवी का ट्रेलर सोशल मीडिया पर आॅफिशियली न शेयर करते हुए फैंस के साथ व्हाट्सऐप चैनल पर शेयर किया गया। ट्रेलर रिलीज के साथ फैंस को ये अवसर दिया गया कि वो अपने-अपने सोशल मीडिया पर ट्रेलर को शेयर करें। यानी कि लिंक आने के बाद 'गणपत' का ट्रेलर सबसे पहले फैंस की ओर से शेयर किया गया है।

क्लैश का सामना करेगी फिल्म
'गणपत' फिल्म 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन दिव्या खोसला की 'यारियां 2' भी थिएटर्स में एंट्री मारेगी। इसके अलावा कृति की बहन नुपूर की पहली फिल्म 'टाइगर नागेश्वर राव' की मूवी भी इसी दिन रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स आॅफिस पर एक बार फिर जबरदस्त तरीके से कांटे की टक्कर होते देखने को मिलेगी।

 

Source : Agency

पाठको की राय