Thursday, October 22nd, 2026

फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों की आपसी टक्कर में उड़े परखच्चे, एक की टांग कटी

फाजिल्का
फाजिल्का में दर्दनाक सड़क हादसा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आज फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर बाधा टी-प्वाइंट के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे एक ट्रक चालक का ट्रक स्टेयरिंग में फंस गया और उसका पैर कट गया। हादसा इतना भयानक था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की छानबीन में जुट गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रक ओवरलोड था और पेड़ काफी बड़ा होने के कारण ड्राइवर ने कट मार दिया। जिससे एक ट्रक सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी हुआ है। एक ट्रक सेब से भरा था। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

 

 

#Tragic road accident

Source : Agency

पाठको की राय