Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में दुखद हादसा, चट्टान धंसने से 4 मजदूरों की दबकर मौत

दंतेवाड़ा.

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के लौह अयस्क खदान क्षेत्र में चट्टान के ढहने से उसके नीचे दबकर मरने वाले मजदूरों की संख्या चार हो गई है. बचाव दल ने सभी शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट-तीन विस्तार परियोजना के एक हिस्से में रिटेनिंग दीवार के निर्माण में लगे मजदूरों के ऊपर चट्टान गिरने से चार मजदूर उसके नीचे दब गए थे.

उन्होंने बताया कि बचाव दल ने दो श्रमिकों का शव बरामद कर लिया था तथा अन्य मजदूरों की खोज की जा रही थी। छह घंटे चले अभियान के बाद दो अन्य मजदूरों का शव भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में पश्चिम बंगाल निवासी बिट्टू बाला (26), तुषार (49) और निर्मल बाला (56) तथा बिहार निवासी संतोष कुमार दास (29) की मृत्यु हुई है. उन्होंने बताया कि आज दोपहर किरंदुल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएमडीसी के स्क्रीनिंग प्लांट-तीन विस्तार परियोजना के एक हिस्से में 14 श्रमिक एक रिटेनिंग दीवार के निर्माण कार्य में लगे हुए थे। इस दौरान एक बड़ी चट्टान का हिस्सा ढह गया और चार मजदूर उसके नीचे दब गए. अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल को रवाना किया गया तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। बचाव दल ने दो श्रमिकों का शव बरामद कर लिया था तथा अन्य दो लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही थी। छह घंटे के बाद दो अन्य मजदूरों का शव बरामद कर लिया गया। इस घटना में दो अन्य मजदूर घायल हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है.

जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर के बर्मन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है. वहीं, जिलाधीश मयंक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की तफ्तीश के लिए जांच दल का गठन किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,

 

#4 laborers crushed to death#due to rockslide#tragic accident#Dantewada#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय