Friday, October 23rd, 2026

दर्दनाक हादसा : VIP रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट, 1 युवक की मौत, 3 घायल

भोपाल.


भोपाल के VIP रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन अन्य युवक घायल है। मृतक की पहचान तलैया निवासी रोहित पिता मुकेश (18) के रूप में हुई है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है। हादसा गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुआ। बताया जा रहा कार में घटना के वक्त सात लोग सवार थे। घटना के समय गाड़ी रोहित गाड़ी चला रहा था। साथ में उसका भाई भी था।

VIP रोड पर हुआ ये हादसा:

ये हादसा भोपाल के VIP रोड पर हुआ है, भोपाल के VIP रोड पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार चला रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार सवार तीन अन्य युवक घायल है।

मौके पर पहुंची पुलिस:

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस ने घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि कार में घटना के वक्त सात लोग सवार थे। ऐसे में अचानक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और ये दर्दनाक हादसा हो गया।

भोपाल में बार-बार देखने को मिल रहा तेज रफ्तार का कहर :

मध्यप्रदेश के भोपाल में बार-बार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। बीते दिनों ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आधे घंटे के भीतर दो हादसे हो गए थे। जिसमें दो लोगों ने अपनी जान गवां दी थी।

MP में लगातार बढ़ रही हादसों की संख्या:

बता दें, MP में वाहन तेज रफ्तार से दौड़ रहे हैं, इस कारण लगातार हादसों की संख्या बढ़ रही है। सड़कों में बेलगाम दौड़ने वाले की रफ्तार में अंकुश नहीं लग पाने के लिए आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय ही मौत हो रही है।

 

#VIP रोड पर तेज

Source : Agency

पाठको की राय