शहर में अलग- अलग स्थानों पर यातायात पुलिस ने की सघन वाहन चेकिंग
सीधी
पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में सीधी जिले में हेलमेट जागरूकता को लेकर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी सूबेदार भागवत प्रसाद पाण्डेय द्वारा शहर में अलग अलग स्थानों पर सघन वाहन चेकिंग करते हुए हेलमेट ना लगाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। इस दौरान 116 वाहनों पर कार्यवाही कर 27500 रु. का समन शुल्क वसूला गया।
Source : Agency

पाठको की राय