Saturday, October 24th, 2026

कूनो पुल से छोटे वाहनों का आवागमन हुआ प्रारंभ

भोपाल
अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण श्योपुर जिले में शिवपुरी-पोहरी-कराहल मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुआ कूनो नदी के पुल को एमपीआरडीसी द्वारा तेजी से दुरूस्ती का कार्य तेजी से किया जा रहा है। पुल से छोटे वाहनों का आवागमन आज प्रारंभ कर दिया गया है। म.प्र. सड़क विकास निगम चंबल संभाग श्योपुर के मुताबिक पुल से बड़े वाहनों का आवागमन प्रारंभ करने में लगभग एक सप्ताह का समय और लगेगा। इसके बाद बड़े वाहनों का आवागमन कूनो पुल से हो सकेगा। पुल के संधारण का कार्य प्रगति पर है।

 

#Traffic

Source : Agency

पाठको की राय