Tuesday, October 20th, 2026

जीरो डेथ आॅन रोड़ एक्सीड़ेट पर आधारित ट्रैफिक अवेयरनेस प्रोग्राम अब जिले के हर चौक चौराहे पर

नारायणपुर
पुलिस कप्तान गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक अवेयरनेस के लिये अनोखी पहल की शुरू की गई है। इन अनोखी पहल की शुरूआत करते हुए यातायात पुलिस नारायणपुर द्वारा एड़का मोड़ पर लोगों को अवेयर किया गया।

ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम में जिला नारायणपुर के लगभग 70 से अधिक नन्हें बालको से लेकर बड़ो बुजुर्गो ने हिस्सा लेकर यातायात से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी हासिल की। ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम के दौरान आरआई दीपक साव, (यातायात प्रभारी, नारायणपुर) के द्वारा ट्रैफिक साईन के मतलब और उपयोगिता, ड्रायविंग लायसेंस बनवाने के तरीके और फायदे, वाहन बीमा की उपयोगिता और आवश्यकता सहित वाहन चालन के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन अथवा मोबाईल में बात करते हुए और दोपहिया वाहन चालन के दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने अथवा कार चलाते समय बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने से संभावित खतरे और हानियों के बारे में बताया गया।

स्थानीय यातायात पुलिस द्वारा संचालित अभियानों में यह ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम अपनी तरह की पहली अनोखी पहल है। इस अनोखी पहल की स्थानीय लोगों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। अवेयरनेस प्रोग्राम में सम्मिलित लोगों द्वारा महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी हासिल कर खुशियां जाहिर की गई।

मीडिया से बात करते हुए साव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल की जीरो डेथ आॅन रोड़ एक्सीड़ेट के अवधारणा पर आधारित ट्रैफिक अवेयरनेश प्रोग्राम अब निरंतर नारायणपुर जिले के हर चौक चौराहे पर इस तरह के संचालित किये जायेंगे, ताकि नारायणपुर जिला के शत-प्रतिशत यातायात नियमों से जागरूक हो सकें।

 

Source : Agency

पाठको की राय