Monday, October 19th, 2026

रूप चौदस यानी नरक चतुर्दशी पर भारत के कई राज्यों में उबटन लगाने की परंपरा


रूप चौदस यानी नरक चतुर्दशी पर भारत के कई राज्यों में उबटन इस्तेमाल करने की परंपरा रही है। माना जाता है कि ये दिन आपके रूप में निखार ला सकता है और आपको एक हेल्दी स्किन पाने में मदद कर सकता है। ऐसे में रूप चौदस यानी नरक चतुर्दशी पर आप दादी-नानी के जमाने से चली आ रही परंपरा उबटन को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। खास बात ये है कि इस उबटन को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। बस आपके घर में रखी इन चीजों से आप इसे बना लें और फिर अपनी स्किन के लिए इसका इस्तेमाल कर लें।

रूप चौदस पर उबटन कैसे बनाएं?
रूप चौदस पर इस खास को उबटन को बनाने के लिए पहले को बेसन लें और फिर इसमें थोड़ा हल्दी मिला लें। इसके बाद इसमें गुलाब जल, हल्का सा दूध और थोड़ा चंदन मिला लें। फिर सबको एक उबटन की तरह तैयार कर लें। फिर इस उबटन को मिलाकर आप अपने चेहरे, हाथ-पैर और पीठ पर लगा लें। थोड़ी देर के बाद ये सूखने लगे तो हाथों में हल्का सा पानी मिलाकर इससे अपना चेहरा साफ करें। उसके बाद हाथ-पैरों की भी सफाई करें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरा-हाथ और पैर साफ कर लें।

बेहतरीन क्लींजर
ये उबटन एक बेहतरीन क्लींजर की तरह है जिसका इस्तेमाल आपके स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। ये पहले तो स्किन पोर्स को खोलता है और फिर ये चेहरे को अंदर से पोषण प्रदान करता है। ये आपके चेहरे के दाग-धब्बों को साफ करता है और फिर रंगत को हल्का करता है। इस प्रकार से ये एक साफ और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है।

स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन के लिए ये उबटन कई प्रकार से फायदेमंद है। ये एंटी बैक्टीरियल होने के साथ एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। ये आपकी स्किन में एक्ने की नहीं झाइयों की भी सफाई में मदद कर सकता है। इतना ही नहीं ये आपके चेहरे में ब्लड सर्कुलेशन को तेज कर देता है और फिर एक ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करता है।

 

Source : Agency

पाठको की राय