Thursday, October 22nd, 2026

ऑनलाइन शॉपिंग के बाद व्यापारियों को 30 फीसदी बाजार उठने की उम्मीद

हल्द्वानी 
कोरोना से उबरते स्थानीय बाजार पर ई-कॉमर्स कम्पनियां भारी-भरकम डिस्काउंट देकर मार कर रही हैं। दिवाली के त्योहारी सीजन से दो हफ्ते पहले शुरू हुई ऑनलाइन सेल ने खरीदारों को अपनी ओर जमकर आकर्षित किया। ऑनलाइन शॉपिंग कम्पनियों की ओर से दिए गए 50 फीसदी तक डिस्काउंट ऑफरों के सामने कारोबारी टिक नहीं पाए। सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स और रेडीमेड गारमेंट्स का बाजार प्रभावित हुआ। ई-कॉमर्स कम्पनियों से जुड़ी कोरियर कम्पनियों के मुताबिक त्योहारी सेल शुरू होने के बाद ऑनलइन आने वाले सामानों की डिलिवरी करीब 40 फीसदी तक बढ़ गई थी। इसमें सबसे ज्यादा कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, डिजिटल गैजेट्स और मोबाइल एसेसरीज की डिलिवरी होने की बात आ रही है। इसका असर स्थानीय दिवाली के बाजार पर देखने को मिला। हालांकि दिवाली के बाद अब सेल बंद हो गई है। अब हल्द्वानी के स्थानीय रेडीमेड गारमेंट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल कारोबारियों को कारोबार में 30 फीसदी तक इजाफे की उम्मीद है। 
 

 

#Traders expec

Source : Agency

पाठको की राय