मालगाड़ी के चपेट में आने से व्यापारी की हुई मौत, शरीर के हुए कई टुकड़े
दंतेवाड़ा
किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत किरंदुल रेलवे स्टेशन के नजदीक एक मालगाड़ी रिवर्स हो रही थी। इस बीच मालगाड़ी के पिछले हिस्से की चपेट में एक व्यापारी अनिल गोयल उम्र 46 वर्ष निवासी किरंदुल आ गया, जिससे उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए, जिससे उसकी माके पर ही मौत हो गई।
रविवार की सुबह अनिल वॉक पर निकले थे, वे रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये, इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे के कर्मचारियों ने किरंदुल पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्यवाही उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस जगह हादसा हुआ है, उसी जगह से रोजाना सैकड़ों लोग ट्रैक पार करते हैं, इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। पिछले कई वर्षों से लोग यहां फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, रेलवे और एनएमडीसी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही वजह है कि अब किरंदुल के लोग काफी आक्रोशित हैं। लगभग डेढ़ महीने पहले दंतेवाड़ा जिले के बचेली में भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें एक रेलवे कर्मी विश्वनाथ नाग मालगाड़ी की चपेट में आ गया था, जिससे रेलवे कर्मी की मौत हो गई थी।

पाठको की राय