Sunday, October 25th, 2026

बिहार-पटना में ट्रैक्टर ने राज्यरानी एक्सप्रेस में मारी टक्कर, लखमिनिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर हादसा

पटना.

पटना से सहरसा जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई। बेगूसराय के लखमिनिया स्टेशन के बाद रेलवे के ट्रैक्टर अचानक ट्रेन की एक्सप्रेस बॉगी से टकरा गई। गनीमत रही कि बॉगी के अंदर बैठे लोग बार-बार बच गए। घटना के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची।

इसके बाद जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को हटवाने में जुट गई। घटना के बाद मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि बुधवार पटना जंक्शन से ट्रेन सहरसा के लिए रवाना हुई थी। लखमिनिया में यह हादसा हो गया।

 

#Bihar-Patna#Rajyarani Express#tractor collided

Source : Agency

पाठको की राय