Sunday, October 25th, 2026

ट्रैकमेंटेनर को मिलेगा स्टेशन मास्टर, टीसी व गार्ड बनने का अवसर

बिलासपुर
रेलवे में सामान्य विभागीय परीक्षा को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन ने जीडीसीई (जनरल डिपार्टमेंट कांपिटेटिव एक्जाम) अधिसूचना जारी की है। टीसीसीसी, स्टेशन मास्टर व गुड्स गार्ड को मिलाकर 478 पदों के लिए सामान्य विभागीय परीक्षा होगी। इस अधिसूचना के जारी होने से सबसे ज्यादा खुशी ट्रैकमेंटेनरों में है। उन्हें भी इसमें अवसर मिलेगा उनके लिए अलग से पदोन्न्ति का प्रावधान नहीं है। ऐसे में उन्हें इस परीक्षा का हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस परीक्षा को आयोजित कराने के लिए ट्रैकमेंटेनर धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करते हैं। इससे पहले कई बार वे परीक्षा आयोजन की मांग कर चुके हैं। लंबे इंतजार के बाद जब परीक्षा की अधिसूचना जारी हुई तो उन्होंने राहत महसूस की। ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन के दबाव का ही असर है कि अब ट्रैकमेंटेनर शिक्षा व बुद्धिमता का परिचय दे पाएंगे। आल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के राष्ट्रीय सहायक महामंत्री राजेंद्र कुमार कौशिक ने बताया कि एसोसिएशन के लगातार प्रयासों की वजह से पुन: बिलासपुर जोन में जीडीसीई होगी।

इसका फायदा ट्रैकमेंटेनरों के अलावा सभी विभागों के कर्मचारियों को मिलेगा। लेकिन, ट्रैकमेंटेनरों का प्रमोशन चैनल नहीं होने की वजह से यही एकमात्र प्रमोशन का रास्ता होता है। हालांकि 478 पद से ज्यादा की उम्मीद ट्रैकमेंटेनरों द्वारा की गई थी। इसके लिए अधिकारियों से बात करेंगे। इस दौरान तकनीकी पद जैसे सहायक ट्रेन चालक बनने का अवसर देने की मांग की जाएगी।

उन्होंने नए महाप्रबंधक का अभार भी जताया। क्योंकि प्रक्रिया सालों से बंद थी। मांग, आंदोलन के बाद भी प्रशासन की ओर से इस दिशा में किसी तरह पहल नहीं की जा रही थी। उनका कहना है कि इससे पहले जब भी यह परीक्षा हुई है। उसमें सफल कर्मचारियों की संख्या पर गौर की जाए तो सर्वाधिक ट्रैकमेंटेनर ही शामिल हुए हैं।

 

#TC and guard

Source : Agency

पाठको की राय